Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

अमेरिका-इजरायल से लड़ाई के बीच क्या अमेरिका में फुटबॉल वर्ल्ड कप खेलेगा ईरान, FIFA अध्यक्ष की दो टूक- नहीं करेंगे फेरबदल

इस साल जून-जुलाई में फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, जिसमें ईरान समेत दुनिया की 48 टीमें हिस्सा लेंगी. इस बार अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको को इसकी मेजबानी मिली है.

By Arun Kumar | Updated: April 1, 2026 3:54 PM IST

युद्ध की आग में सुलग रहा है ईरान

पश्चिम एशियाई देश ईरान इन दिनों युद्ध की आग में सुलग रहा है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है और इससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है. यहां मौजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान ने बंद कर दिया है, जिसके चलते दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति बाधित है. दुनिया का 20 फीसदी ईंधन इसी मार्ग से जाता है.

इस साल अमेरिका में FIFA वर्ल्ड कप, क्या खेलेगा ईरान

इस बीच दुनिया भर के खेल प्रेमी इस साल जून-जुलाई में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप को भी लेकर उत्साहित हो रहे हैं. इस टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको को मिली है. ईरान और अमेरिका इस वक्त जहां एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बने हुए हैं. इस बीच फीफा वर्ल्ड कप का जो शेड्यूल सामने आया है. उसके मुताबिक ईरान को अमेरिका में खेलने हैं. फीफा के शेड्यूल के मुताबिक उसे अपने मैच लॉस एंजिल्स और सीटेल में खेलने हैं.

Advertisement

ईरान ने FIFA से की अपील, अमेरिका से हटा दे उसके मैच

ईरान फुटबॉल संघ ने अंतरराष्ट्रीय संस्था FIFA से अपील की थी कि वह उसके सभी मैच बदलकर मैक्सिको स्थानांतरित कर दे. लेकिन फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने साफ इंकार कर दिया कि और कहा कि टूर्नामेंट के शेड्यूल में कोई फेर-बदल नहीं किया जाएगा. यह अपने तय कार्यक्रम के आधार पर ही आगे बढ़ेगा. इन्फेंटिनों ने यह बयान अपने तुर्किये दौरे पर दिया, जहां ईरान की टीम इन दिनों इस टूर्नामेंट की तैयारी कर रही है.

FIFA वर्ल्ड कप में ग्रुप G का हिस्सा है ईरान

ईरान को इस फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप G में जगह मिली है, जहां उसका मुकाबला ग्रुप की बाकी 3 टीमें बेल्जियम, इजिप्ट और न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी ईरान के अमेरिका में खेलने के सवाल पर जो प्रतिक्रिया दी थी, वह बहुत उत्साहजनक नहीं दिखी. उन्होंने कहा ईरान को टूर्नामेंट में भाग लेने की इजाजत तो दी जाएगी लेकिन यहां आकर खेलना उनके लिए सही नहीं होगा.

Advertisement

डॉनल्ड ट्रंप ने भी ईरान के अमेरिका में खेलने पर दिया बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का वर्ल्ड कप के लिए स्वागत है, लेकिन मुझे यह नहीं लगता कि वह खुद के जीवन और उसकी सुरक्षा के मद्देनजर यहां (अमेरिका) आकर खेलना चाहेंगे.' हालांकि बाद में उन्होंने यह भी साफ किया कि ईरानी खिलाड़ियों की सुरक्षा पर खतरा अमेरिका की ओर से नहीं होगा. लेकिन इस बयान से दोनों देशों के बीच बढ़ रही दूरियों का इशारा देता है.