ईरान के प्यूटोनियम पर ध्यान दे अमेरिका
Plutonium-Based Nuclear Weapon: अमेरिका को ईरान के संवर्धित यूरेनियम की चिंता सता रही है. लेकिन, अब विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ईरान की प्लूटोनियम महत्वाकांक्षाओं को भी रोकना जरूरी है. अमेरिका-ईरान के शांति समझौतों में ऐसे नियम होने चाहिए, जो ईरान को प्लूटोनियम का इस्तेमाल करके परमाणु बम बनाने की कोशिशों पर रोक लगा सके.