ईरान-इजरायल जंग का क्या होगा भारत पर असर?
Impact of Iran-Israel War on India: ईरान-इजरायल के बीच की जंग बीते एक हफ्ते से जारी है और फिलहाल इसके खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. जंग का असर पूरी दुनिया की इकॉनमी पर पड़ सकता है. भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा. देश में इसका असर दिखना शुरू भी हो चुका है. शनिवार (7 मार्च) को रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हुआ है. भारत कच्चे तेल, फर्टिलाइजर समेत कई चीजों के लिए बहुत ज्यादा इम्पोर्ट पर निर्भर है. मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से सप्लाई चेन में रुकावट आ सकती है और कीमतों में इजाफा हो सकता है. आने वाले दिनों में भारतीय उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की कई चीजों और सर्विसेज़ की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.