Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

यहां छिपी है ईरान की ऐसी 'सीक्रेट ताकत', देश की करती है रक्षा, अमेरिका चाहकर भी नहीं कर सकता हमला!

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद भी ईरान की उत्तरी नौसेना पूरी तरह सुरक्षित मानी जा रही है. कैस्पियन सागर में मौजूद ये बेड़ा रूस के प्रभाव वाले क्षेत्र में काम करता है, जिससे इसे रणनीतिक सुरक्षा और अहम सैन्य बढ़त मिलती है.

By Tanuja Joshi | Updated: May 31, 2026 6:10 PM IST

अमेरिका की पहुंच से दूर क्यों है ये क्षेत्र?

कैस्पियन सागर किसी महासागर से नहीं जुड़ा है। यह एक बंद जलक्षेत्र है, जहां केवल आसपास के पांच देशों का प्रभाव चलता है. इसी वजह से अमेरिका जैसी बाहरी नौसैनिक ताकतों के लिए यहां सीधे ऑपरेशन करना आसान नहीं माना जाता.

Advertisement

बंदर अंजली से होती है पूरी निगरानी

ईरान की उत्तरी नौसेना का मुख्यालय बंदर अंजली में स्थित है. यहां से समुद्री गतिविधियों की निगरानी, प्रशिक्षण कार्यक्रम और सुरक्षा अभियानों को संचालित किया जाता है. ये ठिकाना लंबे समय से ईरान की उत्तरी रक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है.

छोटे बेड़े में भी छिपी बड़ी ताकत

संख्या में सीमित होने के बावजूद यह नौसेना आधुनिक जहाजों, मिसाइल लैस तेज नौकाओं और गश्ती पोतों से सुसज्जित है. इनका मुख्य उद्देश्य दुश्मन को चुनौती देना नहीं बल्कि समुद्री सुरक्षा और तटीय रक्षा को मजबूत बनाए रखना है.

Advertisement

रूस-ईरान की बढ़ती समुद्री साझेदारी

पिछले कुछ वर्षों में रूस और ईरान ने कैस्पियन क्षेत्र में कई संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किए हैं. इन अभ्यासों ने दोनों देशों के बीच सैन्य तालमेल बढ़ाया है और क्षेत्र में उनके रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाया है.

युद्ध के समय बना अहम सप्लाई रूट

दक्षिणी क्षेत्रों में बढ़ते खतरे के बीच कैस्पियन सागर का मार्ग ईरान के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ. इस रास्ते से व्यापारिक और तकनीकी सहयोग जारी रहने की वजह से ईरान को अपने संसाधनों और क्षमताओं को बनाए रखने में मदद मिली.

पांच देशों के बीच बंटी समुद्री दुनिया

कैस्पियन सागर के किनारे रूस, ईरान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और अजरबैजान स्थित हैं. इन देशों के बीच बने नियम इस क्षेत्र को खास बनाते हैं. बाहरी हस्तक्षेप पर सीमाएं होने से यहां की सुरक्षा व्यवस्था अलग तरह से काम करती है.

ट्रंप के दावे और जमीनी हकीकत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नौसेना को लेकर कई तीखे बयान दिए हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि दक्षिणी बेड़े को नुकसान पहुंचने के बावजूद ईरान की उत्तरी नौसैनिक क्षमता अब भी सक्रिय है और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनी हुई है.