ईरान को आमतौर पर तेल और परमाणु राजनीति से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन सच ये है कि इस देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी जमीन के नीचे छिपी खनिज संपदा है.
People are also watching
2/10
सिर्फ तेल ही जरूरत नहीं है
देश के पास दुनिया के तेल भंडार का करीब 12% हिस्सा है. अनुमान है कि वहां 200 अरब बैरल से ज्यादा कच्चा तेल मौजूद है, लेकिन उसकी अर्थव्यवस्था सिर्फ तेल पर टिकी नहीं है.
3/10
गैस का वैश्विक खजाना
तेल के साथ-साथ ईरान प्राकृतिक गैस के मामले में भी दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल है. यहां लगभग 1,200 ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस भंडार मौजूद बताया जाता है.
4/10
तांबे की खदानें
ईरान की धरती में तांबे का विशाल भंडार है. खासकर करमान प्रांत की खदानें दुनियाभर में मशहूर हैं, जो घरेलू उद्योग और निर्यात दोनों के लिए अहम भूमिका निभाती हैं.
5/10
लोहे और स्टील इंडस्ट्री
ईरान लौह अयस्क का भी बड़ा उत्पादक है, जिसकी वजह से वह मिडिल ईस्ट के प्रमुख स्टील उत्पादक देशों में गिना जाता है. उसकी औद्योगिक क्षमता मजबूत बनी रहती है.
6/10
सोना और चांदी का खजाना
ईरान के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में अरासबारन और जारशौरान जैसी खदानें सोने और चांदी के लिए जानी जाती हैं. जो देश को आर्थिक मजबूती के साथ विदेशी मुद्रा भी दिलाती हैं.
7/10
जिंक और सीसा की बड़ी मात्रा
ईरान में जिंक और सीसा भी बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल निर्माण कार्यों और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में होता है. इससे औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलती है.
8/10
यूरेनियम का भी खनन
यज्द प्रांत के सगंद और नरिगन इलाकों में यूरेनियम का खनन होता है, जो ईरान को रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील बनाता है. साथ ही उसके परमाणु कार्यक्रम को वैश्विक राजनीति के केंद्र में रखता है.
9/10
लिथियम की खनिज
EV वाहनों और बैटरी तकनीक की बढ़ती मांग के बीच लिथियम को भविष्य का खनिज माना जा रहा है. ईरान में इसकी मौजूदगी उसके लिए आने वाले समय में बड़ी आर्थिक संभावना बन सकती है.
10/10
कई और खनिज भी मौजूद
तेल और गैस के अलावा - देश में फास्फेट, एल्युमीनियम, कोयला, फ्लोरस्पार, फेल्डस्पार, बैराइट्स और जिप्सम जैसे खनिज भी पाए जाते हैं, जिन पर दुनिया की नजरें टिकी हैं. खासकर मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता के दौर में. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.