ईरान के पास सिर्फ 12-22 दिन का तेल स्टोरेज बचा है. क्या अब उत्पादन में और कटौती होगी? जानिए अमेरिका की सख्ती से वैश्विक तेल बाजार पर इसका क्या असर पड़ेगा?
1/8
ईरान में बड़ी स्टोरेज की समस्या
ईरान के पास कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) को स्टोर करने की जगह तेजी से खत्म हो रही है. जिससे देश के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.
2/8
ईरान के पास सिर्फ 12–22 दिन का समय
News18 की रिपोर्ट बताती है ईरान के पास सिर्फ 12 से 22 दिन का ही स्टोरेज बचा है. अगर यही स्थिति रही, तो ईरान को मजबूरी में तेल उत्पादन में और कटौती करनी पड़ेगी.
3/8
ईरान को कम करना होगा उत्पादन
अनुमान है कि मई के बीच तक ईरान को करीब 15 लाख बैरल प्रति दिन अतिरिक्त उत्पादन कम करना पड़ सकता है.
4/8
25 लाख बैरल का उत्पादन घटा चुका
बता दें ईरान पहले से ही लगभग 25 लाख बैरल प्रति दिन उत्पादन घटा चुका है. जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है.
5/8
इस फैसले से दूसरे देशों पर असर
सिर्फ ईरान ही नहीं, सऊदी अरब, इराक, कुवैत और यूएई - जैसे देश भी तनाव के चलते उत्पादन कम कर रहे हैं.
6/8
निर्यात में भारी गिरावट
अप्रैल से ईरान का तेल निर्यात तेजी से गिरा है. जो पहले करीब 18.5 लाख बैरल/दिन था, अब घटकर लगभग 5.67 लाख बैरल/दिन रह गया है.
7/8
अमेरिका की सख्ती का असर
अमेरिका की ओर से समुद्री नाकेबंदी के बाद ईरान के लिए तेल भेजना मुश्किल हो गया है, खासकर होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के रास्ते.
8/8
फिलहाल पैसों पर असर नहीं
हालांकि, निर्यात घटा है लेकिन अगले 3–4 महीनों तक ईरान की कमाई पर सीधा असर नहीं दिखेगा. क्योंकि पेमेंट और डिलीवरी में समय लगता है. (Photo from Freepik, AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.