स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का संकट
ईरान की ओर से सामरिक जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बार-बार लगाए जा रहे ब्लॉकेड ने जहां वैश्विक तेल आपूर्ति को संकट में डाल दिया है, वहीं इसके कारण मध्य पूर्व के युद्ध-जर्जर देश सीरिया की किस्मत अचानक चमक उठी है. ईरान और अमेरिका के बीच जारी इस रस्साकशी के बीच खाड़ी देश, तुर्की और पश्चिमी ताकतें होर्मुज जलमार्ग के विकल्प के रूप में सीरिया को एक प्रमुख ट्रेड और एनर्जी कॉरिडोर के रूप में स्थापित करने में जुट गए हैं. सीरिया की भौगोलिक स्थिति महाद्वीपों के बीच रेल, सड़क और बंदरगाह संपर्कों को जोड़ने के लिए सबसे उपयुक्त है, जिसका सीधा फायदा उठाकर वह इस भू-राजनीतिक संकट में एक समृद्ध व्यापारिक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है.