सोशल मीडिया पर ईरानी ब्यूटी इंफ्लुएंसर नसीम इरानी का एक वीडियो तहलका मचा रहा है. उन्होंने सिर्फ मेकअप से खुद को बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल में बदल दिया.
People are also watching
2/8
ऐसा बनाया लुक
नसीम ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काजोल का आइकॉनिक लुक रीक्रिएट किया. बैकग्राउंड में गाना 'ये लड़का है अल्लाह' बज रहा है.
3/8
मेकअप की जादूगरी
वीडियो में नसीम पहले बिना मेकअप दिखती हैं और धीरे-धीरे मेकअप की लेयर्स लगाकर बिलकुल काजोल जैसी नजर आने लगती हैं.
4/8
काजोल से भी ज्यादा काजोल
कुछ फैंस ने तो यहां तक कहा कि नसीम, काजोल से भी ज्यादा काजोल जैसी लग रही हैं.
5/8
एआई को भी दी मात
कई यूजर्स का मानना है कि यह मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी बेहतर है.
6/8
एक्सप्रेशन तक कॉपी
वीडियो में आप देखेंगे कि नसीम ने सिर्फ चेहरा ही नहीं, बल्कि काजोल की हाव-भाव और एक्सप्रेशन भी हूबहू कॉपी किए, जिससे पूरा लुक और भी रियल लग रहा है.
7/8
फैंस हुए हैरान
लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि यह सिर्फ मेकअप है. किसी ने कहा, 'ये तो जादू है' तो किसी ने मजाक में लिखा, 'कुछ सदियों पहले होता तो लोग इसे टोना-टोटका मानते.'
8/8
करोड़ों लोगों ने देखा
मेकअप के कमाल से जुड़े इस वीडियो अब तक करीब 3 करोड़ बार देखा जा चुका है और 15 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं. (Credit: ncmmua)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.