ट्रेन से दिल्ली टू भूटान का सफर
भारतीय रेलवे (IRCTC) ने पर्यटकों के लिए स्पेशल भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चलाने की घोषणा की है. भूटान तक जाने वाली भारत गौरव ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और यात्रियों को भारत के उत्तर-पूर्व राज्यों से होते हुए सीधे भूटान की सीमा तक ले जाएगी.





