Irctc Hidden Trick Confirm Train Ticket After Chart Preparation 8310046
ट्रेन खुलने से ठीक पहले रेलवे दे रही कंफर्म टिकट, तत्काल बुकिंग से भी अलग IRCTC का ये हिडेन ट्रिक, सीट पाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
IRCTC last minute ticket booking trick: अक्सर लोग तत्काल टिकट न मिलने पर यात्रा रद्द कर देते हैं, लेकिन IRCTC का एक 'हिडेन' फीचर आपकी इस मुश्किल को आसान बना सकता है. आइये जानते हैं कि कैसे आप तत्काल बुकिंग के अलावे सेम डे या ट्रेन खुलने के लास्ट मिनट पहले कैसे टिकट बुक कर सकते हैं...
ट्रेन छूटने के करीब 4 घंटे पहले जब फाइनल चार्ट तैयार हो जाता है, तब भी कई सीटें खाली रह जाती हैं. IRCTC का चार्ट वैकेंसी (Charts/Vacancy) फीचर आपको रियल-टाइम में वे सीटें दिखाता है जो किसी वजह बुक नहीं हो पाई हैं.
People are also watching
2/8
चार्ट बनने के बाद ऐसे मिलेगा 'कंफर्म टिकट'
ट्रेन छूटने के करीब 4 घंटे पहले जब फाइनल चार्ट तैयार हो जाता है, तब भी कई सीटें खाली रह जाती हैं. IRCTC का चार्ट वैकेंसी (Charts/Vacancy) फीचर आपको रियल-टाइम में वे सीटें दिखाता है जो किसी वजह बुक नहीं हो पाई हैं.
3/8
तत्काल बुकिंग से अलग IRCTC का हिडेन ट्रिक
तत्काल बुकिंग में तो मारामारी होती है, लेकिन यह तरीका आपको तब काम आता है जब सारे विकल्प बंद हो चुके हों. यह उन खाली बर्थों को खोजने में मदद करता है जिन्हें आमतौर पर यात्री देख नहीं पाते.
4/8
सबसे पहले IRCTC वेबसाइट या ऐप खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल पर IRCTC रेल कनेक्ट ऐप ओपन करें या आधिकारिक वेबसाइट (irctc.co.in) पर जाएं. लॉग-इन करना जरूरी नहीं है, आप डायरेक्ट भी इसे एक्सेस कर सकते हैं.
5/8
Charts / Vacancy पर क्लिक करें
होमपेज पर आपको बुक टिकट (Book Ticket) के ऑप्शन के पास ही चार्ट्स या वैकेंसी (Charts / Vacancy) का विकल्प दिखेगा. इस पर क्लिक करते ही आप एक नए रिजर्वेशन चार्ट पेज पर पहुंच जाएंगे.
6/8
ट्रेन की डिटेल दर्ज करें
अब आपको जिस ट्रेन में सफर करना है उसका नंबर या नाम डालें. इसके साथ ही अपना बोर्डिंग स्टेशन (जहां से बैठना है) और यात्रा की तारीख सिलेक्ट करें.
7/8
क्लास और कोच चुनें
सर्च करते ही आपके सामने पूरी ट्रेन का लेआउट खुल जाएगा. यहां आप First AC, 2AC, 3AC या Sleeper में से अपनी पसंद की क्लास चुनकर खाली सीटों की उपलब्धता चेक कर सकते हैं.
8/8
ऐसे करें बुकिंग
खाली सीट दिखने पर आप उसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं या सीधे ट्रेन के TTE (Ticket Examiner) के पास जाकर उसे अलॉट करने का अनुरोध कर सकते हैं. यह पूरी तरह वैध और पारदर्शी प्रक्रिया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.