ट्रेन से दक्षिण भारत की यात्रा
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन दक्षिण भारत की कई मशहूर जगहों पर पहुंचने से पहले रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र में रुकेगी. टूरिस्ट ट्रेन से 15 दिन की यात्रा के दौरान, पर्यटक रामेश्वरम, तिरुपति, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, मल्लिकार्जुन और जगन्नाथ पुरी जाएंगे. भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में तीन क्लास होंगी: इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट.