रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में सनी देओल का रोल कितना बड़ा होगा इस बात लेकर जबरदस्त चर्चा छिड़ी है.
1/9
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का वेट
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की पहली झलक सामने आने के बाद से ही इसकी चर्चा जोरों पर है. दर्शक फिल्म को लेकर उत्साहित भी नजर आ रहे हैं.
2/9
सनी देओल का रोल
फिल्म 'रामायण' में सनी देओल भगवान हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे. साथ ही इस बात की चर्चा जोरों पर है कि 'रामायण पार्ट 1' में उनका रोल सिर्फ 15 मिनट का होगा.
3/9
फिल्म के पहले पार्ट में छोटा रोल
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में सनी देओल का स्क्रीन टाइम कम होगा. कहानी वहां खत्म होगी, जहां हनुमान जी की पहली बार भगवान राम से मुलाकात होगी.
4/9
अगले पार्ट में बड़ा रोल
कहा जा रहा है कि'रामायण पार्ट 2' में सनी देओल का किरदार बड़ा होगा. इसमें हनुमान जी माता सीता को ढूंढने में श्री राम की मदद करेंगे.
5/9
रावण के रोल में सुपरस्टार यश
केजीएफ फेम सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं. पहले पार्ट में उनका स्क्रीन टाइम भी करीब 15 मिनट का होगा ऐसी चर्चा है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स ने इसे गलत भी बताया है.
6/9
यश प्रोड्यूसर भी हैं
खबरों के मुताबिक सुपरस्टार यश न सिर्फ फिल्म के एक्टर हैं, बल्कि इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर भी हैं.
7/9
क्या है फिल्म का बजट
अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के दोनों पार्ट्स का कुल बजट 1600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. पहले पार्ट का बजट 835 करोड़ रुपये है.
8/9
फिल्म की रिलीज डेट और कास्ट
बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला भाग 2026 की दिवाली पर और दूसरा 2027 में रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर, यश, सनी देओल, साई पल्लवी, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय और अरुण गोविल जैसे सितारे नजर आएंगे.
9/9
स्क्रीन टाइम की पुष्टि नहीं
साफ कर दें कि मेकर्स ने सनी देओल और सुपरस्टार यश या किसी भी एक्टर के स्क्रीन टाइम को लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है. इसलिए India.com इन खबरों की पुष्टि बिल्कुल भी नहीं करता है. (Photos: Social Media)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.