ईरान जंग की वजह से बढ़ रहा एनर्जी क्राइसिस
मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग की वजह से एनर्जी क्राइसिस बढ़ता जा रहा है. ईरान ने 28 फरवरी से होर्मुज स्ट्रेट बंद कर रखा है. इसके चलते सप्लाई ठप है. जहाज समंदर में फंसे हैं. ऐसे में ज्यादातर देशों के पास LPG और कच्चे तेल का स्टॉक अब खत्म होने की कगार पर है. किसी के पास 3 महीने का तेल बचा है, तो किसी के पास सिर्फ 15 दिन का जुगाड़ है.