होर्मुज स्ट्रेट के बंद रहने से बढ़ेगा LPG क्राइसिस
भारत के LPG इंपोर्ट का बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से आता है. सऊदी अरब, कतर और UAE जैसे देश भारत के प्रमुख सप्लायर हैं. इनसे आने वाली गैस का बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्री मार्ग से गुजरता है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के चलते फिलहाल क्रूड और गैस की सप्लाई इस रास्ते से बंद हो गई है. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं. इसलिए LPG की सप्लाई पर असर पड़ा है.