ऑपरेशन एपिक फ्यूरी से वॉर शुरू
इजरायल और अमेरिका के जॉइंट ऑपरेशन एपिक फ्यूरी से ईरान के तेहरान पर शुरू हुए हमले के बाद ईरान पूरी ताकत से पलटवार कर रहा है. 28 फरवरी से शुरू हुई जंग को 5 दिन बीत गए हैं. ईरान ने जवाब में इजयारल के अलावा सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, क़तर, बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौदूज अमेरिकी सैन्य अड्डों को बर्बाद कर दिया है. ईरान ने ऐसा कर के अमेरिका की संपत्ति और उसके हथियार बेचने के बिजनेस के कारोबार की गर्दन मरोड़ दी है. आइए समझते हैं, इसके पीछे क्या राजनीतिक खेल है, ईरान ऐसा क्यों कर रहा है.