अंतरिक्ष से दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर! लॉन्च के लिए तैयार भारत की सबसे ताकतवर 'जासूसी आंख', जानें इसकी खूबियां
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) साल 2026 का आगाज एक महा-मिशन के साथ करने जा रहा है. इस मिशन में अंतरिक्ष में रिफ्यूलिंग और एआई जैसी तकनीकें भी शामिल हैं.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन एक ऐसी ऐतिहासिक छलांग लगाने जा रहा है, जिससे न केवल भारत की सैन्य शक्ति को मजबूती मिलेगी, बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व भी परिभाषित होगा.
People are also watching
2/10
दुनिया का ध्यान खींच रहा ये मिशन
12 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से PSLV-C62 मिशन लॉन्च किया जाएगा. यह इसरो का 101वां ऑर्बिटल मिशन है, जो अपनी बहुमुखी क्षमताओं के कारण पूरी दुनिया का ध्यान खींच रहा है.
3/10
सीमाओं का अभेद्य रक्षक
इस मिशन का मुख्य आकर्षण स्वदेशी सैटेलाइट EOS-N1 है, जिसे 'अन्वेषा' नाम दिया गया है. DRDO द्वारा विकसित यह उपग्रह भारत की सीमाओं की सुरक्षा के लिए एक गेम-चेंजर साबित होने वाला है. इस रॉकेट के साथ कुल 19 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में भेजी जाएंगी.
4/10
अन्वेषा की खासियतें
यह एक हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट है. यह तकनीक अन्वेषा को साधारण सैटेलाइट्स से अलग बनाती है. यह प्रकाश की उन तरंगों को भी देख सकता है जो मानवीय आंखों के लिए अदृश्य हैं. इसकी मदद से घने जंगलों, झाड़ियों या जाल के पीछे छिपे दुश्मन के टैंकों और घुसपैठियों की सटीक पहचान की जा सकेगी.
5/10
कृषि क्षेत्रों के लिए मिलेगा सटीक डेटा
600 किलोमीटर की ऊंचाई से यह न केवल सैन्य निगरानी करेगा, बल्कि कृषि क्षेत्रों और पर्यावरण की सुरक्षा में भी सटीक डेटा प्रदान करेगा.
6/10
स्पेन का पेलोड KID जा रहा है साथ में
इस लॉन्च में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक दिलचस्प उदाहरण स्पेन का पेलोड KID है. फुटबॉल के आकार का यह 25 किलो का गोला 'री-एंट्री' तकनीक का परीक्षण करेगा.
7/10
कैसे फायदेमंद होगा ये परीक्षण?
जब यह 7 किलोमीटर प्रति सेकंड की प्रचंड रफ्तार से वायुमंडल में प्रवेश करेगा, तब इसका तापमान 1600°C तक पहुंच जाएगा. बिना किसी पैराशूट के, केवल अपनी हीट शील्ड और बनावट के दम पर सुरक्षित उतरने का यह परीक्षण भविष्य में अंतरिक्ष से सैंपल्स लाने की लागत को काफी कम कर देगा.
8/10
अंतरिक्ष में रिफ्यूलिंग
PSLV-C62 मिशन केवल निगरानी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य की स्पेस इकोनॉमी की नींव रख रहा है. बेंगलुरु के स्टार्टअप 'ऑर्बिटएड' का आयुलसैट भारत का पहला ऐसा मिशन है जो अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स के अंदर ईंधन भरने की तकनीक का परीक्षण करेगा. इससे सैटेलाइट्स का जीवनकाल कई वर्षों तक बढ़ाया जा सकेगा.
9/10
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जादू
हैदराबाद की कंपनियों द्वारा निर्मित MOI-1 जैसे छोटे सैटेलाइट्स एआई तकनीक से लैस हैं. ये उपग्रह अंतरिक्ष में ही डेटा प्रोसेस करेंगे, जिससे धरती पर सूचनाएं भेजने की गति कई गुना बढ़ जाएगी.
10/10
अंतरिक्ष में भारत का बढ़ता कद
PSLV-C62 मिशन के साथ भेजे जा रहे कुल 19 सैटेलाइट्स यह दर्शाते हैं कि भारत अब केवल उपग्रह प्रक्षेपण तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष में नई तकनीकों का आविष्कारक बन चुका है. 'अन्वेषा' की जासूसी ताकत से लेकर अंतरिक्ष में रिफ्यूलिंग की क्षमता तक, यह मिशन भारत को वैश्विक अंतरिक्ष रेस में सबसे अगली कतार में खड़ा कर देगा.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.