Isros Plans To Launch Over 52 Advanced Spy Satellites To Boost India National Security 8277979
पाकिस्तान की अब खैर नहीं! भारत लॉन्च करेगा 52 जासूसी सैटेलाइट, अंधेरे में भी दुश्मन पर रहेगी पैनी नजर
India Satellite Launch: भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए निगरानी क्षमता बढ़ा रहा है. इसके तहत भारत 52 अत्याधुनिक सैन्य निगरानी उपग्रह लॉन्च करने की योजना बना रहा है.
भारत अपनी नेशनल सिक्योरिटी को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए 52 से ज्यादा जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहा है. इसके साथ ही ऐसी तकनीक पर ज्यादा फोकस है, जिससे रात के अंधेरे में भी साफ तस्वीरें खींची जा सकें.
People are also watching
2/6
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कमियां
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर और पिछले साल पाकिस्तान के साथ चार दिन चले संघर्ष के वक्त भारत की निगरानी व्यवस्था में कुछ खामियां देखने को मिली थी. इसी वजह से भारत सरकार यह बड़ा कदम उठा रही है.
3/6
विदेशों में ग्राउंड स्टेशन
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार विदेशों में भी ग्राउंड स्टेशन बनाना चाहती है, ताकि किसी भी तरह की जानकारी तुरंत और सटीक तरीके से प्राप्त हो सके.
4/6
इन देशों में खुल सकते हैं ग्राउंड स्टेशन
बताया जा रहा है कि भारत ये ग्राउंड स्टेशन मिडिल ईस्ट, साउथ ईस्ट एशिया और स्कैंडिनेविया जैसे इलाकों में खोल सकता है. हालांकि स्टेशन स्थापित करने से पहले वहां की सरकारों से अनुमति मिलना जरूरी है.
5/6
सैटेलाइट्स है आधुनिक तकनीक से लैस
सभी सैटेलाइट्स आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा. इनमें ऐसे रडार सिस्टम फिट किए जाएंगे, जो रात के अंधेरे और बादलों के बीच से भी तस्वीरें निकाल सकें.
6/6
स्पेस-बेस्ड सर्विलांस-3 से होगी निगरानी
रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण में स्पेस-बेस्ड सर्विलांस-3 प्रोजेक्ट के तहत 52 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. इससे भारत को अहम इलाकों पर पहले से ज्यादा बार नजर रखने में मदद मिलेगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.