Janmashtami 2024 Know Laddu Gopal Favorite Bhog For Blessing Of Shri Krishna 7190139
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जरूर को अर्पित करें लड्डू गोपाल के ये प्रिय भोग
Janmashtami Bhog: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की उपासना का विशेष महत्व है. उनकी पूजा के दौरान कुछ विशेष चीजों का भोग जरूर अर्पित करना चाहिए.
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण की उपासना का विधान है.
People are also watching
2/7
जन्माष्टमी 2024 तिथि
शास्त्रों में यह वर्णित है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म इसी दिन रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि को हुआ था .पंचांग में बताया गया है कि इस वर्ष जन्माष्टमी पर्व 26 अगस्त 2024, सोमवार के दिन मनाया जाएगा.
3/7
जन्माष्टमी पर की जाती है लड्डू गोपाल की उपासना
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की उपासना का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लड्डू गोपाल की उपासना करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
4/7
भगवान श्री कृष्ण के भोग का महत्व
बता दें कि जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को उनके पसंदीदा भोग अर्पित करने से भी विशेष लाभ प्राप्त होता है और इससे भगवान श्री कृष्णा प्रसन्न होते हैं व भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं.
5/7
अर्पित करें पंजीरी और श्रीखंड का भोग
भगवान श्री कृष्ण के प्रिय भोग में पंजीरी का भोग भी शामिल है. इस दिन पंजीरी का भोग अर्पित करने से लड्डू गोपाल प्रसन्न होते हैं. साथ ही श्रीखंड का भोग अर्पित करने से भी लाभ प्राप्त होता है.
6/7
लड्डू गोपाल का पसंदीदा भोग
भगवान श्री कृष्ण को माखन और मिश्री बहुत प्रिय है. इसलिए इस दिन माखन में मिश्री मिलाकर भगवान श्री कृष्ण को भोग अर्पित करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूर्ण होती है. इसके साथ जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री कृष्ण को मोहन भोग अर्पित करने से भी विशेष लाभ प्राप्त होता है.
7/7
भोग अर्पित करते समय इस बात का रखें ध्यान
शास्त्रों में यह बताया गया है कि भगवान श्री कृष्ण को भोग अर्पित करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके भोग में तुलसी का पत्ता जरूर हो. बिना तुलसी पत्र के श्री कृष्ण भोग ग्रहण नहीं करते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.