जापान ने तैयार किया ऑटोमेटिक शिप!
जापान ने हाल ही में परिवहन और तकनीक के संगम पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. देश में 'ओलंपिया ड्रीम सेतो' नामक एक ऐसी फेरी तैयार की गई है, जो अपनी यात्रा के रास्ते खुद तय करने में सक्षम है. यह आधुनिक फेरी शिन-ओकायामा पोर्ट से कागावा प्रांत के टोनोशो पोर्ट के बीच संचालित होगी. जापान की प्रसिद्ध गैर-लाभकारी संस्था 'निप्पॉन फाउंडेशन' के अनुसार, जल्द ही इस फेरी का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.