विदेश में पढ़ाई और रिसर्च का शानदार मौका मिल रहा है. यह देश एक फेलोशिप में भारतीयों को 1.30 लाख रुपये का स्टाइपेंड, एयर टिकट और फुली फंडेड सुविधाएं दे रहा है. जानें अप्लाई कैसे करना है.
1/8
भारतीयों के पास विदेश में पढ़ाई करने का मौका
हर भारतीय का सपना होता है कि वह विदेश जाकर पढ़ाई करे, रिसर्च करे या करियर बनाए. ऐसे लोगों के लिए जापान से शानदार मौका आया है.
2/8
कौन देश दे रहा है यह खास अवसर
दरअसल, जापान ने मात्सुमाए इंटरनेशनल रिसर्च फेलोशिप (Matsumae International Research Fellowship) के लिए आवेदन शुरू किए हैं, जिसमें भारतीय भी अप्लाई कर सकते हैं.
3/8
किन छात्रों के लिए मौका?
नेचुरल साइंस, इंजीनियरिंग, मेडिसिन और इससे जुड़े क्षेत्रों में रिसर्च करने वालों के लिए यह खास अवसर है. चलिए आपको इस फेलोशिप की सभी जरूरी जानकारी बताते हैं.
4/8
हर महीने मिलेगा ₹1.30 लाख स्टाइपेंड
यह 6 महीने की फुली-फंडेड रिसर्च फेलोशिप है. इस दौरान. आपको हर महीने 2.20 लाख येन (करीब 1.30 लाख रुपये) दिए जाएंगे.
5/8
रहने के लिए अलग से मिलेंगे 71 हजार
खास बात यह है कि शुरुआती खर्च के लिए 1.20 लाख येन (करीब 71 हजार रुपये) अलग से दिए जाएंगे.
6/8
फ्लाइट टिकट और इंश्योरेंस भी फ्री
यही नहीं जापान आने-जाने का दोनों तरफ का एयर टिकट, साथ में हेल्थ और ट्रैवल इंश्योरेंस भी दे रहा है.
7/8
कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?
इस फेलोशिप में अप्लाई करने के लिए आवेदक के पास PhD डिग्री, उम्र 45 साल या कम, और अंग्रेजी या जापानी भाषा की जानकारी होनी चाहिए.
8/8
आवेदन की लास्ट डेट भी जान लें
अप्लाई करने से पहले जापान के किसी होस्ट संस्थान से इनविटेशन लेटर लेना होगा. इस फेलोशिप में अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 जून, 2026 है. (Photo from Magnific, AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.