तेल संकट के बीच जापान ने किया कमाल
ईरान और अमेरिका तनाव की वजह से ऑयल मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. ऐसे में दुनिया ऐसी टेक्नोलॉजी खोज रही थी, जिससे सिर्फ तेल और पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम हो सके. इस बीच, जापान ने बिजली उत्पादन के लिए अपना पहला कमर्शियल हाइड्रोजन इंजन पेश किया है, जिसे भविष्य की बड़ी ऊर्जा तकनीक माना जा रहा है.






