चीन गुपचुप तरीके से हजारों मॉडर्न ड्रोन से ड्रोन आर्मी बना रहा है. इसके जवाब में पड़ोसी देश ने 100 किलोवाट लेजर वेपन का सफल ट्रायल किया, जो ड्रोन को पलभर में खत्म कर सकता है.
1/8
चीन बना रहा है ड्रोन आर्मी
चीन हजारों ड्रोन की मदद से एक ऐसी हाई सिक्योरिटी तैयार कर रहा है, जो न सिर्फ निगरानी नहीं करेगा बल्कि हमला भी कर सकता है. इसे कई एक्सपर्ट ड्रोन आर्मी कह रहे हैं.
2/8
भारत के लिए भी खतरा बढ़ा
भारत और चीन की हजारों किलोमीटर लंबी सीमा है. ऐसे में अगर चीन के पास बड़ी ड्रोन क्षमता होगी, तो भारत की सुरक्षा चुनौतियां भी बढ़ सकती हैं - खासकर बॉर्डर इलाकों में.
3/8
जापान गुपचुप कर रहा जवाब देने की तैयारी
वहीं, जापान ने चीन की इस ड्रोन ताकत को चुनौती देने का फैसला किया है. जापान ने एक ऐसा लेजर हथियार विकसित किया है जो हवा में उड़ते ड्रोन को पलभर में नष्ट कर सकता है.
4/8
जापान ने सफल परीक्षण किया
जापान ने 100 किलोवाट क्षमता वाले लेजर वेपन का ट्रायल किया है. यह हथियार इतना ताकतवर है कि मेटल जैसी चीजों को भी काट सकता है और ड्रोन को तुरंत गिरा सकता है.
5/8
JS Asuka जहाज पर लगाया गया सिस्टम
रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की ATLA एजेंसी ने यह सिस्टम तैयार कराया और इसे 6200 टन वजनी ट्रायल शिप JS Asuka पर फिट किया गया है. यह सिस्टम दो बड़े 40 फुट के गुंबद जैसे मॉड्यूल में लगाया गया है.
6/8
इस मामले में जापान ने मारी बाजी
इस सफलता के बाद जापान अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के बाद ऐसा गाइडेड एनर्जी वेपन बनाने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है - यानी जापान अब हाई-टेक युद्ध तकनीक में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
7/8
फाइबर लेजर टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है?
इस तकनीक में 10 अलग-अलग 10 किलोवाट की लेजर बीम को जोड़कर 100 किलोवाट की एक शक्तिशाली किरण बनाई जाती है. यह किरण बेहद सटीक होती है और ड्रोन, मोर्टार शेल और छोटे हवाई लक्ष्यों को तेजी से खत्म कर सकती है.
8/8
इस्तेमाल करना आसान नहीं होगा
हालांकि, यह सिस्टम खतरनाक है लेकिन खुले समुद्र में इसे चलाना चुनौतीपूर्ण रहेगा. जहाज की हलचल, हवा, नमी, समुद्री फुहार और वातावरण में बीम का फैलाव लेजर की सटीकता को प्रभावित कर सकता है. साथ ही इसे चलाने के लिए भारी बिजली, कूलिंग सिस्टम और चार्जिंग टाइम की जरूरत होती है. (Photos: freepik, AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.