नाई कहलाने में गर्व महसूस करते हैं जावेद हबीब
Jawed Habib change Bollywood hair trends: देश के मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी जर्नी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में बात की. उन्होंने बताया लोगों के भरोसे को जीतना उनके लिए आसान नहीं था. साथ ही ये भी बताया कि उन्हें 'नाई' बुलाए जाने पर कोई एतराज़ नहीं है क्योंकि इस पेशे से उनका घर चलता है, उनका पेट भरता है. नाई कहलाने में वो गर्व महसूस करते हैं.





