जया बच्चन और पीरियड के दिनों के संघर्ष
आज जब पीरियड के बारे में खुलकर बात होने लगी है ऐसे में उस ज़माने की कहानियां चौंका देती हैं जब अभिनेत्रियों को सुविधाओं के अभाव में, दर्द सहकर बिना रुके काम करना पड़ता था. अब इस बारे में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन ने खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि गुज़रे ज़माने में पीरियड के दिनों में शूट करना कितना मुश्किल होता था. जया ने कहा कि आउटडोर शूटिंग के दौरान सेनेटरी पैड बदलने के लिए उन्हें झाड़ियों के पीछे जाना पड़ता था. यही नहीं पहले की अभिनेत्रियां को कपड़े बदलने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ता था. इसके लिए उन्हें कभी झाड़ियों के पीछे जाना पड़ता था तो कभी कोई मदद के लिए चादर का पर्दा बनाकर खड़ी होती थी तब जाकर ये कपड़े बदल पाती थीं. क्योंकि पहले के ज़माने में वेनिटी वैन का कोई कॉन्सेप्ट नहीं था.