जया बच्चन और ऐश्वर्या राय
Jaya Bachchan-Aishwarya Rai- जया बच्चन अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं. जो बात उनके दिल में आती है, वो कह देती हैं. जया का यही अंदाज़ उन्हें भीड़ से अलग बनाता है, यही वजह है कि उनके कई वीडियो बार-बार सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वो अपने और बहू ऐश्वर्या के बारे में खुलकर बात करती हुईं दिखाई दी थीं. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने जो भी जवाब दिया बड़ी ही ईमानदारी से दिया.