Jewellery Cleaning Hacks Try These Tips To Clean Silver Jewellery To Look New Chandi Ki Payal Kaise Saaf Karen 8274473
काली पड़ गई है चांदी की पायल? सुनार के चक्कर छोड़ो! इन 3 आसान ट्रिक्स से घर में चमकाएं नई जैसी
chandi ki payal kaise saaf karen: शादी के बाद अक्सर महिलाएं पायल पहनती हैं, हालांकि कुछ दिनों के बाद ही इनका रंग काला पड़ जाता है दो दिखने में बहुत खराब लगता है. ऐसे में कुछ घरेलू ट्रिक्स इन्हें चमकाने में जादू की तरह काम कर सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में
चांदी की पायलों की छन-छन हर किसी को अच्छी लगती है, अधिकतर लड़किया पायल पहनना पसंद करती हैं, खासकर मैरिड महिलाएं, लेकिन ये कुछ समय बाद ही काली पड़ जाती हैं, जो देखने में बहुत भद्दी और पुरानी सी लगने लगती हैं
People are also watching
2/7
नहीं करता है पहनने का मन-
कई बार तो चांदी के गहने रखे-रखे ही काले पड़ जाते हैं, जो देखने में बहुत बुरे लगते हैं. कई बार मन करता है कि पुरानी अंगूठी, पायल, चेन या चांदी के बर्तन पहनें या यूज करें, लेकिन कालेपन की वजह से छूने का भी मन नहीं करता
3/7
बेकिंग सोडा आएगा काम-
फिर क्या हम पहुंच जाते हैं सुनार के पास इन्हें चमकवाने, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ घरेलू उपयों की मदद से ही आप इन्हें नए जैसा चमका सकते हैं. ये तरीके पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हैं पहले नुस्खे की बात करें तो बेकिंग सोडा आपके बहुत काम आ सकता है
4/7
कैसे करें इस्तेमाल-
इसके लिए थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और गर्म पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चांदी के गहने या बर्तन पर लगाएं पुराने टूथब्रश या मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें. 2-5 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें और मुलायम सूती कपड़े से पोंछकर सुखाएं
5/7
सफेद सिरका + नमक का घोल-
सिरका भी आपकी पुरानी पायलों को नए जैसा चमका सकता है. इसके लिए एक बाउल में आधा कप सफेद सिरका लें, इसमें 1-2 चम्मच नमक मिलाएं और थोड़ा गर्म पानी डालकर घोल बनाएं. चांदी के सामान को इस घोल में 10-15 मिनट या ज्यादा टार्निश हो तो 30 मिनट भिगो दें. निकालकर साफ पानी से अच्छे से धो लें. मुलायम कपड़े से पोंछकर सुखाएं, चमक ऐसी आ जाएगी जैसे नया खरीदा हो
6/7
एल्युमिनियम फॉयल + बेकिंग सोडा
एल्युमिनियम फॉयल को आपन हमेशा खाने को पैक करने के लिए इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है ये पायलों को चमकाने में भी काम आ सकता है? आइए जानते हैं कैसे. इसके लिए कम से कम एक लीटर पानी ले लें और इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें. इसके बाद इस पानी में पायल को डाल दें. इसे पानी में ऐसे ही पड़ा रहने दें. इसके बाद इसे पानी से निकालें और एल्युमिनियम फॉयल से रगड़ें. आप देखेंगे कि आपके पायलें नई जैसी लगने लगेंगी
7/7
टूथपेस्ट
पायलों को चमकाने के लिए सादा सफेद टूथपेस्ट ले लें. पुराने सॉफ्ट टूथब्रश पर थोड़ा टूथपेस्ट लगाकर चांदी पर हल्के हाथों से रगड़ें. 2-5 मिनट रगड़ने के बाद गर्म पानी से धो लें. मुलायम कपड़े से पोंछकर सुखाएं. इससे पायल में नयापन आ जाएगा
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.