Jio Cheapest Data Plan 11 Rupees 10gb Internet Offer 2026 Best Recharge Details 8298654
Jio ने मचाया तहलका! सिर्फ 11 रुपए में मिल रहा है 10GB हाईस्पीड इंटरनेट, इन यूजर्स की हो गई मौज
Jio Cheapest Data Plan: रिलायंस जियो ने साल 2026 की शुरुआत में अपने यूजर्स के लिए बेहद किफायती डेटा वाउचर लॉन्च किए हैं.इस स्टोरी में हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...
रिलायंस जियो ने साल 2026 की शुरुआत में अपने यूजर्स के लिए बेहद किफायती डेटा वाउचर लॉन्च किए हैं. ये प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए हैं जिनका डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाता है.
People are also watching
2/7
₹11 वाला प्लान
जियो का सबसे सस्ता डेटा वाउचर ₹11 का है, जिसमें यूजर्स को पूरे 10GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है. यह प्लान इमरजेंसी डेटा जरूरत के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है.
3/7
वैधता सिर्फ 1 घंटे
₹11 वाले जियो डेटा प्लान की सबसे अहम शर्त इसकी वैधता है. यह वाउचर रिचार्ज के बाद केवल 1 घंटे तक ही एक्टिव रहता है, यानी तय समय में डेटा इस्तेमाल करना जरूरी होगा.
4/7
₹359 में 30 दिन के लिए 50GB डेटा
जिन यूजर्स को लंबे समय तक अतिरिक्त डेटा चाहिए, उनके लिए जियो का ₹359 वाला प्लान बेहतर विकल्प है. इस प्लान में पूरे 30 दिनों की वैधता के साथ कुल 50GB डेटा मिलता है.
5/7
डेली डेटा लिमिट का कोई झंझट नहीं
₹359 वाले जियो डेटा पैक की खास बात यह है कि इसमें डेली लिमिट नहीं होती. यूजर्स पूरे महीने में अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी 50GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
6/7
कॉलिंग और SMS का नहीं मिलेगा फायदा
जियो के ये दोनों ही प्लान सिर्फ डेटा वाउचर हैं. इनमें फ्री कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती. इनका लाभ लेने के लिए यूजर के नंबर पर एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है.
7/7
₹19 और ₹49 के भी हैं विकल्प
जियो अपने यूजर्स को अन्य डेटा वाउचर विकल्प भी देता है. कंपनी ₹19 में 1GB डेटा और ₹49 में 25GB डेटा (1 दिन की वैधता) जैसे प्लान भी ऑफर कर रही है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.