जेएनयू की खास पहचान
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) भारत का वह प्रमुख विश्वविद्यालय है, जो उच्च शिक्षा और रिसर्च के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. यहां एडमिशन पाना छात्रों के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है. खास बात यह है कि जेएनयू देश में उन चुनिंदा यूनिवर्सिटीज में शामिल है, जहां विदेशी भाषाओं में BA (Hons.) की पढ़ाई कराई जाती है.






