जॉन ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
जॉन अब्राहम ने इस फिल्म को लेकर कहा, 'फोर्स' मेरे दिल के बेहद करीब है. यह फ्रेंचाइजी हमेशा से अपनी मजबूत पहचान और रियलिस्टिक एक्शन के लिए जानी जाती रही है, जिसने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. 'फोर्स 3' के जरिए मैं इस विरासत को आगे ले जा रहा हूं. मैं हर्षवर्धन राणे को एक नए एक्शन हीरो के रूप में पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि उनमें वह सभी क्वालिटी मौजूद हैं जो एक मजबूत एक्शन स्टार के लिए जरूरी होते हैं.