दुनिया का सबसे ताकतर बैंकर, जिसने अमेरिका को संभाला
20वीं सदी की शुरुआत में अमेरिका तेज़ी से औद्योगिक ताकत बन रहा था, लेकिन उसका बैंकिंग सिस्टम बेहद कमजोर था. इसी दौर में एक नाम उभरकर सामने आया- John Pierpont Morgan. इन्हें आज दुनिया जेपी मॉर्गन के नाम से जानती है. इस शख्स ने अपनी लाइफ में एक बार नहीं, बल्कि 3 बार अमेरिका को आर्थिक संकट से उबारने में मदद की थी. इस इंसान का कनेक्शन दुनिया की सबसे चर्चित समुद्री त्रासदी टाइटैनिक हादसा (RMS Titanic sinking) से भी है. जेपी मॉर्गन ही टाइटैनिक के मालिक थे.