कौन है सबसे अमीर एक्ट्रेस
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला ने ना सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपनी प्यारी मुस्कान से भी लोगों का दिल जीता. आज जब अभिनेत्रियों की नेटवर्थ की बात होती है, तो कुछ चर्चित चेहरे सामने आते हैं. लोग अंदाज़ा लगाते हैं, इसमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय का नाम हो सकता है. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस में इनमें से किसी का नाम नहीं है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार जिस एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, उसे जानकर आप चौंक जाएंगे.