जंक फूड्स सेहत के लिए नुकसानदायक
जंक फूड्स खाना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है. जंक फूड्स को लेकर हुए एक शोध में सामने आया है कि आपका पसंदीदा पिज्जा और हॉट-डॉग उतना ही खतरनाक है जितना कि सिगरेट पीना. फास्ट फूड्स खाने की पड़ रही आदत लोगों की उम्र कम कर रही है. शोध में सामने आया है कि लाइफस्टाइल की गड़बड़ी और खान-पान से संबंधित विकारों की वजह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसकी वजह से लोग समय से पहले मर जाते हैं.