Jyotish For Anger When This Planet Is Weak You Get Angry Again And Again Know The Remedies To Avoid It 8286811
क्या आपको छोटी-छोटी बात पर आता है गुस्सा! तो कुंडली का ये ग्रह कर रहा है परेशान, जानिए इससे बचने के उपाय
Budh Grah: कुछ लोगों को अक्सर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है जिसे हम स्वभाव समझकर अनदेखा कर देते हैं. लेकिन यह कई बार अशुभ ग्रहों के प्रभाव की वजह से भी होता है.
गुस्सा आना आम बात है और व्यक्ति का स्वभाव होता है. लेकिन कुछ लोगों को बिना वजह छोटी-छोटी बात पर अचानक गुस्सा आ जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा कई बार ग्रहों के अशुभ प्रभाव की वजह से भी होता है.
People are also watching
2/6
इस ग्रह के कमजोर होने पर आता है गुस्सा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर स्थिति में है तो वह क्रोध का कारण बनता है. बुध ग्रह को बुद्धि का स्वामी माना गया है और बुध ग्रह की कमजोर स्थिति और अशुभ प्रभाव की वजह से ही गुस्सा आता है.
3/6
क्रोध को कम करने के उपाय
कुंडली में बुध ग्रह की कमजोर स्थिति की वजह से क्रोध आता है. ऐसे में बुध ग्रह को मजबूत करना बेहद जरूरी है और इसके लिए बुधवार को उपवास रखना फलदायी माना गया है. साथ ही जब भी गुस्सा आए तो अपने विचारों को कंट्रोल करें और मेडिटेशन करने की कोशिश करें. इसके अलावा विष्णु सहस्रनाम का जाप और 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिलती है.
4/6
दान करने से मजबूत होगा बुध ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए कुछ चीजों का दान करना भी शुभ माना गया है. बुधवार के दिन हरी घास, हरी सब्जियां या गाय का चारा दान करना चाहिए. इससे कुंडली में बुध की स्थिति बेहतर होती है.
5/6
रत्न से भी मिलेगा फायदा
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय अपनाने के साथ ही रत्न धारन करने से भी लाभ मिलता है. ऐसे में पन्ना रत्न पहनना लाभकारी माना गया है. लेकिन ध्यान रखें कि इसे धारण करने से पहले किसी ज्योतिष या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.
6/6
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.