कलियुग को लेकर हुई हैं कई भविष्यवाणियां
सनातन धर्म और हिंदू ग्रंथों में चार युगों का वर्णन मिलता है- सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग. अभी अंतिम युग कलियुग चल रहा है जिसे अंधकार का युग भी कहते हैं. हाल के दिनों में सोशल मीडिया और धार्मिक चर्चाओं में ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर और वहां की सदियों पुरानी भविष्यवाणियों को लेकर लोगों के बीच चर्चा छिड़ गई. लोग को इस बात का चिंता सताने लगी है कि क्या सच में कलियुग का अंत निकट है? क्या जगन्नाथ मंदिर से जुड़े संकेत हमें किसी बड़ी तबाही या बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं? आइए जानते हैं इन भविष्यवाणियों के पीछे का सच और उनके धार्मिक पहलू.





