ऐश्वर्या की उम्र पर सवाल उठाने वालों को कंगना का जवाब
Aishwarya Rai: हमेशा की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय कन्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक महारानी की तरह चलती दिखाई दीं. हमेशा की तरह कॉन्फिडेंस उनके चेहरे पर झलक रहा था. सोशल मीडिया उनके चर्चों से भरा हुआ था. वहीं कुछ लोग बेहूदा टिप्पणियां करने से भी बाज नहीं आ रहे थे. इसी बीच भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के बीच उनका खुलकर समर्थन किया. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या की ब्लू कलर के गाउन वाली एक फोटो पोस्ट की और उन लोगों को जवाब दिया, जो ऐश्वर्या के लुक और उम्र को लेकर टिप्पणी कर रहे थे.





