कंगना रनौत की डेब्यू फिल्म को 20 साल पूरे
कंगना रनौत ने बॉलीवुड में दो दशक पूरे कर लिए हैं. अपनी डेब्यू फिल्म गैंगस्टर को याद कर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोर्टफोलियो तस्वीर शेयर की, ये वही फोटो है जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. क्योंकि इसी तस्वीर की बदौलत उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म 'गैंगस्टर' में अपना पहला रोल मिला था.

