कंगना रनौत ने राहुल गांधी को कहा-टपोरी
Kangana Ranaut VS Rahul Gandhi-Pappu Yadav: बॉलीवुड और राजनीति का टकराव एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार विवाद की शुरुआत एक्ट्रेस और सांसद Kangana Ranaut के बयान से हुई है जो उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए दिया है. कंगना ने Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘टपोरी’ कह दिया. इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया और प्रतिक्रिया देते हुए राजनेता Pappu Yadav ने भी कंगना पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी कर दी.