करण जौहर के बचपन का दर्द
बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर अक्सर अपने बचपन में अपने वज़न की वजह से हुए उत्पीड़न के बारे में बात करते रहे हैं. हाल ही में सानिया मिर्ज़ा के साथ मिंत्रा के लिए उनके पॉडकास्ट, सर्विंग इट अप विद सानिया पर बातचीत में, करण ने अपने शुरुआती सालों के गहरे भावनात्मक चीजों पर खुलकर बात की है