कठिन होता है करवा चौथ का व्रत
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है जो कि इस साल 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा. शादीशुदा महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं. यानि इस व्रत में अन्न व जल का सेवन नहीं किया जाता. रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही पानी ग्रहण किया जाता है और फिर व्रत खोला जाता है.