बॉलीवुड और रहस्यमयी कहानियां
बॉलीवुड की गलियारों में कई रहस्यमयी कहानियां सुनने को मिलती हैं, चाहे वह किसी सेलिब्रिटी की असमय मौत हो या लाइमलाइट से पूरी तरह गायब हो जाना है लेकिन क्या हो जब कोई मशहूर सेलिब्रिटी गायब हो जाए और दशकों तक उसके बारे में कोई सुराग न मिले? जी हां, यह कहानी मशहूर एक्टर राज किरण की है, जो 'कर्ज़' और 'अर्थ' जैसी फ़िल्मों में अपने किरदारों के लिए जाने जाते थे. एक दिन अचानक वे गायब हो गए और आज भी उनका परिवार उन्हें ढूंढ रहा है.