Kashi Se Gangajal Kyu Nhi Laate Why Is Bringing Gangajal From Kashi Is Inauspicious Know The Reason From Garuda Purana 8181279
काशी से गंगाजल लाना क्यों माना जाता है अशुभ? गरुड़ पुराण में छिपा है इसका रहस्यमयी कारण
Gangajal Ritual: हिंदू धर्म में मां गंगा को पूजनीय माना गया है और इसलिए लोग घर में गंगाजल लाकर रखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि काशी के गंगा घाट से गंगाजल लाना अशुभ होता है.
हिंदू धर्म में गंगा को पवित्र व पूजनीय माना गया है और लोग गंगा के घाट पर जाकर स्नान करने के बाद वहां से पवित्र गंगाजल अपने घर लेकर आते हैं. गंगाजल का उपयोग पूजा-पाठ व धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है.
People are also watching
2/7
काशी का गंगा घाट
काशी गंगा तट के किनारे बसा हुआ है और इसे वाराणसी भी कहा जाता है. धार्मिक दृष्टिकोण से काशी एक प्राचीन और पवित्र तीर्थ स्थल है. आध्यात्मिक दृष्टिकोण की बात करें तो काशी को मोक्ष प्राप्ति को केंद्र भी माना जाता है. कहते हैं कि यहां भगवान शिव स्वंय विराजमान हैं और लोग यहां मोक्ष की कामना से आते हैं.
3/7
काशी से नहीं लाते गंगाजल
आमतौर पर हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री या प्रयागराज से गंगाजल लेकर आना बहुत ही शुभ होता है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भगवान शिव की नगरी काशी से गंगाजल नहीं लाया जाता और यहां गंगाजल लेकर आना अशुभ होता है.
4/7
काशी से गंगाजल लाना क्यों होता है अशुभ?
सनातन धर्म में काशी को मोक्ष की नगरी कहा गया है. काशी के मणिकर्णिका घाट और हरिश्चद्र घाट पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का दाह संस्कार किया जाता है. इसके बाद उनकी अस्थियां व राख गंगा में प्रवाहित की जाती है. कहते हैं कि ऐसा करने से मृत व्यक्ति की आत्मा को जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है.
5/7
घर में आती है निगेटिविटी
कहते हैं कि काशी के गंगाजल में मुक्त आत्माओं की ऊर्जा समाई होती है और इसलिए वहां से गंगाजल लेकर आना अशुभ होता है. कहते हैं कि यदि कोई वहां से गंगाजल लेकर आता है तो ऐसा करने से जाने-अनजाने में घर में निगेटिविटी प्रवेश करती है. जिसकी वजह से जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं.
6/7
लगता है पाप
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काशी से गंगाजल या मिट्टी घर लाने से पाप के भागीदार बनते हैं. क्योंकि अनजाने में लोग उस गंगाजल के जरिए उन आत्माओं को मोक्ष से वंचित कर देते हैं जो कि मुक्ति की प्रतिक्षा कर रहे हैं.
7/7
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.