बहुत पावरफुल होता है पहाड़ी लहसुन
सभी जानते हैं स्वास्थ्य के लिए लहसुन बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम लहसुन की तुलना में पहाड़ी लहसुन बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है. इसे कश्मीरी लहसुन या पोथी लहसुन भी कहते हैं और यह दिखने में आम लहसुन से बिल्कुल अलग होता है. पहाड़ी लहसुन सामान्य तौर पर एक कली होती है जिसे जड़ी-बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.