बड़ी रकम कश्मीरियों की तरफ से दान
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से दुनिया भर में तनाव बढ़ा है. इस बीच भारत के लोगों ने मानवता की ऐसी मिसाल कायम की है, जो सुर्खियों में आ गई है. देश के अलग अलग राज्यों के शहरों से भारतीयों ने ईरान के लिए दान की रकम इकट्ठा की है. दान का ये पैसा सीधा भारत में मौजूद ईरानी एंबेसी को दिया जा रहा है. इसी दान की सबसे बड़ी रकम कश्मीरियों की तरफ से दान की गई है.