Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

ग्लोबल ट्रैवल रैंकिंग में 'केरल' अव्वल, इन 10 जगहों की वजह से दुनिया भर चमका नाम, 7 दिन में आप ऐसे घूम सकते हैं ये जगह

केरल को साल 2026 के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 26 पर्यटन स्थलों में चुना गया है, जहां कोच्चि से लेकर मुन्नार तक की खूबसूरती सैलानियों को लुभा रही है. अगर आप भी 'गॉड्स ओन कंट्री' जाने का प्लान कर रहे हैं, तो 7 दिन का यह परफेक्ट इटिनररी आपके सफर को यादगार बना देगा.

By Satyam Kumar | Updated: January 11, 2026 7:47 PM IST

दुनिया में केरल का दबदबा

पूरी दुनिया के सैलानियों के लिए केरल हमेशा से एक जादुई जगह रहा है, लेकिन साल 2026 इसके लिए और भी खास होने वाला है. मशहूर रफ गाइड्स (Rough Guides) ने साल 2026 के लिए दुनिया के टॉप 26 बेहतरीन पर्यटन स्थलों की सूची जारी की है, जिसमें केरल ने 16वां स्थान हासिल किया है. भारत से इस लिस्ट में जगह बनाने वाला यह एकमात्र राज्य है.

1. केरल की 10 सबसे मशहूर जगहें

मुन्नार: यहां मीलों तक फैले चाय के बागान और धुंध भरी पहाड़ियां हैं. नीलगिरी तहर (दुर्लभ पहाड़ी बकरी) देखने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है.

Advertisement

2. थेक्कडी

वन्यजीव प्रेमियों के लिए यहां पेरियार नेशनल पार्क है. पेरियार झील में बोटिंग के दौरान हाथी और अन्य जंगली जानवर आसानी से दिख जाते हैं.

3. वर्कला

यहां समुद्र के ठीक किनारे ऊंची चट्टानें (Cliffs) हैं. सूर्यास्त के नजारे और बीच किनारे बने योग सेंटर पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं.

Advertisement

4. अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल्स

इसे भारत का 'नियाग्रा फॉल्स' भी कहा जाता है. घने जंगलों के बीच गिरता यह विशाल झरना मॉनसून में बेहद भव्य दिखता है.

5. वागामोन

अगर आपको भीड़भाड़ से दूर शांति और एडवेंचर पसंद है, तो यहां के हरे-भरे घास के मैदान और पैराग्लाइडिंग आपको खुश कर देगी.

6. कोच्चि

यह शहर इतिहास और आधुनिकता का संगम है. यहां के पुराने फोर्ट कोच्चि की गलियां, कैफे और चीनी मछली पकड़ने के जाल बहुत फेमस हैं.

7. एलेप्पी बैकवाटर्स

पारंपरिक हाउसबोट पर रात बिताना यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है. शांत नहरों और नारियल के पेड़ों के बीच से गुजरना सुकून देता है.

8. साइलेंट वैली

यह भारत के अंतिम बचे हुए सदाबहार वर्षावनों में से एक है. यहां की जैव विविधता और दुर्लभ पक्षी प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं.

9. बेकल फोर्ट

यह केरल का सबसे बड़ा और अच्छी तरह संरक्षित किला है. यहां की दीवारों से अरब सागर का अंतहीन नजारा दिखाई देता है.

10. मुनरो आइलैंड

यह कोल्लम के पास छोटी-छोटी द्वीपों का समूह है. यहां की शांत बैकवाटर्स में कयाकिंग करना एक अनोखा अनुभव है.

7 दिन का परफेक्ट ट्रैवल प्लान

दिन 1: कोच्चि आगमन. शाम को फोर्ट कोच्चि की सैर और कथकली डांस परफॉर्मेंस देखें. दूसरे दिन कोच्चि का मट्टनचेरी पैलेस देखें और दोपहर बाद मुन्नार के लिए निकलें. तीसरे दिन आप मुन्नार के चाय बागान, एराविकुलम नेशनल पार्क और मट्टुपेट्टी डैम घूमें. चौथे दिन मुन्नार से थेक्कडी पहुंचें. शाम को पेरियार झील में बोट सफारी का आनंद लें. पांचवें दिन आप थेक्कडी से एलेप्पी जाएं. दोपहर में हाउसबोट पर सवार हों और वहीं रात बिताएं. छठे दिन एलेप्पी से कोवलम की ओर बढ़ें. शाम को लाइटहाउस बीच पर रिलैक्स करें. सातवें दिन आप त्रिवेंद्रम में पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन करें और अपनी यादों के साथ वापसी करें.