मां बनने के बाद पहले से स्ट्रांग हो गई हैं कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने अपने मां बनने के सफर के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे बेटी होने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. एक्ट्रेस ने कहा- मैं आज जो भी करती हूं, अपनी बेटी को ध्यान में रखकर करती हूं. मैं हमेशा सोचती हूं अगर मैंने ऐसा किया तो उसपर क्या असर पड़ेगा. अभी मुझे एक दो दिन पहले स्किन प्रॉब्लम हो गई थी, यही पहले होती तो मैं परेशान हो जाती, मुझे लगता, अरे यार ये क्यों हो गया? लेकिन अब मुझे लगता है कि कोई मुझे नहीं रोक सकता. मैं किसी भी चीज़ से परेशान नहीं हो सकती. बता दें, कियारा आडवाणी ने 15 जुलाई, 2025 को एक बेटी को जन्म दिया.