कई बार किडनी खराब होने के लक्षण करते हैं नजरअंदाज
हम रोजाना अपने काम की जिम्मेदारियों में इतना उलझे रहते हैं कि थकान, बदन दर्द या कमजोरी को अपना हिस्सा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रोजमर्रा की नौकरी आपकी किडनी पर भी गहरा असर डाल सकती है? दिक्कत यह है कि किडनी अंदर ही अंदर चुपचाप खराब होती है. शुरुआती चरण में कोई बड़ा लक्षण नजर नहीं आता, और जब तक पता चलता है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है.