दुनिया में कई जगहें अपने अजीब वजहों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन नेपाल का एक गांव सबसे अलग है. यह गांव अपनी सुंदरता नहीं, बल्कि किडनी से जुड़ी हैरान कर देने वाली सच्चाई के वजह से मशहूर है.
People are also watching
2/7
क्या है गांव का नाम?
इस गांव को लोग किडनी वैली कहते हैं, हालांकि, इसका असली नाम होकसे है. नेपाल में स्थित यह गांव इसलिए चर्चा में रहता है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में लोग एक ही किडनी के सहारे जीवन जी रहे हैं.
3/7
एक किडनी पर गुजर-बसर
होकसे गांव में रहने वाले कई लोग अपनी एक किडनी बेच चुके हैं. इस वजह से उन्हें आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन मजबूरी में वे इस दर्दनाक फैसले को अपनाते हैं.
4/7
आखिर क्यों एक किडनी बेच डाली?
इस गांव में गरीबी बहुत ज्यादा है. रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों के पास सीमित साधन हैं, इसी मजबूरी में वे अपनी किडनी बेचकर परिवार का पेट पालने को मजबूर हो जाते हैं.
5/7
बेहद कम कीमत में बिकती किडनी
चौंकाने वाली बात यह है कि कई लोग अपनी एक किडनी मात्र कुछ हजार रुपयों में बेच देते हैं. यह रकम उनकी जिंदगी की कीमत के मुकाबले बेहद कम होती है, लेकिन हालात उन्हें मजबूर कर देते हैं.
6/7
अंग तस्करी का जाल
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं. ये लोग भोले-भाले ग्रामीणों को झूठे वादों और लालच में फंसाकर उनकी किडनी निकलवा लेते हैं.
7/7
झूठे सपने दिखाए
तस्कर कई बार ग्रामीणों को यह कहकर बहकाते हैं कि किडनी निकालने के बाद शरीर में नई किडनी बन जाएगी. कम पढ़े लिखे और मासूम लोग इस झूठ पर भरोसा कर अपनी सेहत दांव पर लगा देते हैं.(Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.