लहसुन छीलना टेढ़ी खीर-
लहसुन खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है, हालांकि जब इसे छीलने की बारी आती है तो बहुत आलस आता है. दरअसल में इसे छीलने में काफी समय लगता है, साछ ही साथ नाखूनों में दर्द, छिलके उड़ते रहते हैं और 1 किलो लहसुन को छीलने में घंटों लग जाते हैं. ऐसे में मन में एक बात जरूर आती है कि काश कोई ऐसा नुस्खा होता है, जिसकी मदद से ये सारे लहसुन मिनटों में छिल जाते. ऐसे में अगर मैं कहूं कि एक ऐसी तरकीब है, जिससे एक किलो लहसुन मिनटों में छिल सकते हैं?