सेब का पीला होना
आपने कभी गौर किया है कि पूरा सेब लाल या हरा चमकदार रहता है, लेकिन जैसे ही आप उसे चाकू से काटते हैं, कुछ देर बाद उसका कटा हिस्सा भूरा या पीला-भूरा पड़ जाता है? यह देखकर कई लोग सोचते हैं कि सेब खराब हो गया है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह एक प्राकृतिक वैज्ञानिक प्रक्रिया है.