ऑक्शन में इन 4 प्लेयर्स पर दिल खोलकर पैसा खर्च कर सकती है KKR
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था और टीम अंकतालिका में 8वें स्थान पर रही थी. हालांकि अगले सीजन के लिए तीन बार की चैंपियन ने बड़े बदलाव किए और आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक और एनरिक नॉर्खिया जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया. अब आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में टीम के पास लीग का सबसे बड़ा 64.3 करोड़ रुपये का पर्स है और उसे 13 खिलाड़ी खरीदने हैं.